मथुरा  ।।ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति की उत्तर प्रदेश के द्वारा पिछले केई बर्षो से लगातार रक्षाबंधन पर एक अनोखी मुहिम चलाई जाती रही है इस बार भी समिति के द्वारा हेलमेट की जागरूकता के लिए रक्षाबंधन पर बहनों के द्वारा राखी बांधते समय भाइयों को हेलमेट प्रदान किए गए इस अभियान को लेकर पिछले काफी दिन से रक्षाबधन के पर्व को लेकर बहनों  को जागरूक किया गया था | इस जागरूकता के कारण रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने राखी बांधते समय भाइयों को टू व्हीलर चलाते समय उनकी सुरक्षा के लिए हेलमेट प्रदान किए गए | जागरूकता अभियान के अंतर्गत ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारे देश में टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट ना लगाने से सिर की चोट के कारण 80% लोगों की जान हर साल चली जाती है | इसी को लेकर हमारा अभियान सुरक्षा पर्वों पर चलाया जाता है जिससे लोग जागरूक होकर सड़क पर यातायात नियमों का पालन करते हुए चले  टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट का अधिक से अधिक प्रयोग कर सकें जिससे सड़क हादसे के समय सिर की चोट से लोगों की जान ना जाए और यह अभियान आगे भी चलता रहेगा | आज रक्षाबंधन के पर्व पर संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित की बहन सरोज भारद्वाज ने अपने भाई की सुरक्षा के लिए हेलमेट भेंट करते हुए सभी बहनों से अनुरोध किया कि आप अपने भाई को टू व्हीलर चलाते समय हेलमेट के प्रयोग के लिए जागरूक करें जिससे हादसे के समय किसी के भाई की जान ना जाए  | इस अभियान में शामिल होने वाली सभी बहनों को किया जाएगा सम्मानित |                                    
राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने