खुटहन/जौनपुर। विवाहिता ने ससुर व चचेरी सास पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप

खुटहन, जौनपुर। शेख असरखपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने पति और सास के साथ थाने पहुँच अपने ससुर और चचेरी सास के खिलाफ थाने में दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गाँव निवासी नंदनी देवी पत्नी सर्वजीत राजभर शुक्रवार को पति और सास के साथ थाने पहुँच गई। उसका आरोप है कि ससुर और चचेरी सास के द्वारा उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। जबकि मेरे पति और सास हमेशा मेरे पक्ष में रहा करते है। जिसको लेकर ससुर के द्वारा मुझे और मेरे पति व सास की भी कई बार लाठी डंडा से पिटाई की जा चुकी है। शुक्रवार की सुबह उसे मारपीट कर घर से भगा दिया गया। वापस घर लौटने पर जान से मार देने की धमकी भी दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपो की जांच की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने