नई दिल्ली। देश में हुए 15 वें राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को पराजित कर एतिहासिक जीत दर्ज की है। देश की पूर्व महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के बाद द्रोपदी मुर्मू दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है।

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा कि इस दौर तक अब तक कुल वैध वोट 3219 की गिनती हुई है जिसका कुल मूल्य 8,38,839 है। जिसमें से द्रौपदी मुर्मू को 5,77,777 के मूल्य के 2161 वोट मिले हैं। यशवंत सिन्हा को 2,61,062 के मूल्य के 1058 वोट मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी द्रोपदी मुर्मू को बधाई , उन्होंने कहा कि–

“मैं पार्टी लाइन के उन सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने श्रीमती की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। द्रौपदी मुर्मू जी। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है।”

विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा, “मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं। मुझे और हर भारतीय उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, “राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गांव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं। आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का प्रमाण है।”

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने