चिकित्साधिकारी क0रा0बी0 औषधालय, फिरोजाबाद, डॉ0 अनिल कुमार गुप्ता को सेवा से पदच्युत किया गया

स्वेच्छाचारी कार्य संस्कृति अपनाने, शासन द्वारा निर्मित नोटिस का उत्तर न देने, मनमानी करने एवं कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के आरोपों में दोषी पाए जाने पर की गयी कार्यवाही


लखनऊ: 21 जुलाई, 2022
 
        उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्साधिकारी कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय, फिरोजाबाद, डॉ0 अनिल कुमार गुप्ता द्वारा स्वेच्छाचारी कार्य संस्कृति अपनाने, शासन द्वारा निर्मित नोटिस का उत्तर न देने, मनमानी करने एवं कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने के आरोपों में प्रथम  दृष्टया दोषी पाए जाने के फलस्वरूप सेवा से पदच्युत कर दिया गया है।
     इस संबंध में अपर मुख्य सचिव श्रम, श्री सुरेश चंद्रा की ओर से आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली-1999 के तहत डॉ0 अनिल कुमार गुप्ता के विरूद्ध कतिपय आरोपों की जाँच हेतु अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित करते हुए विशेष सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, श्री सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर को जांच अधिकारी नामित किया गया। जांच अधिकारी द्वारा जाँच की गयी, जिसमें श्री गुप्ता के विरूद्ध लगाये गये सभी आरोप प्रमाणित पाये गये।

सम्पर्क सूत्र- सरिता वर्मा

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने