अयोध्या।
धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण के लिए इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से की मुलाकात।जल्द से जल्द परियोजना के नक्शे की मंजूरी के लिए की मुलाकात। प्राधिकरण में लगभग 1 साल से लंबित है धन्नीपुर मस्जिद का नक्शा। प्रोसेसिंग फीस के रूप में 5 लाख रुपये जमा कर चुका है इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन।मंदिर मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में सरकार ने दी है 5 एकड़ जमीन। 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, एक सामुदायिक किचन, मस्जिद,1857 के सेनानी शहीद मौलवी अहमदुल्लाह शाह के नाम से बनना है शोध केंद्र।प्राधिकरण से समन्वय के लिए ट्रस्टी अरशद अफजाल किए गए अधिकृत।
ब्रेकिंग




अयोध्या।
राम जन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण के बाद बनेगा राम कथा कुंज। राम कथा कुंज में भगवान राम की लीलाओं पर आधारित प्रसंगों को मूर्ति के जरिए किया जाएगा प्रदर्शित। विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल के  मंशानुरूप असम के कलाकार मूर्तियों का कर रहे हैं निर्माण। रामलला के 40 जीवन वृत्त पर आधारित प्रसंग मूर्तियों के जरिए किए जा चुके हैं निर्मित। लगभग 100 राम की लीलाओं के प्रसंग जाने हैं बनाएं। मखौड़ा धाम में पुत्रेष्ठि यज्ञ, भगवान राम का जन्म,शिक्षा दीक्षा,वन गमन,लंका विजय,राम राज्याभिषेक तक के प्रसंग गए हैं बनाएं।राम जन्मभूमि परिसर में रामकथा कुंज के निर्माण के उपरांत भगवान राम की लीलाओं के विभिन्न प्रसंग की लगाई जाएगी झांकियां।
बिग ब्रेकिंग




अयोध्या।
अयोध्या में तेजी के साथ पनप रहा है सट्टे का अवैध कारोबार। सोशल मीडिया में तेजी के साथ वीडियो हो रहा है वायरल। अंक लगाते हुए कारोबारियों का वीडियो वायरल। अयोध्या पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं सट्टे के अवैध कारोबारी।अयोध्या कोतवाली के क्षेत्र का बताया जा रहा है वीडियो। एक वीडियो हैबतपुर का तो दूसरा शंकरगढ़ का जा रहा है बताया।
ब्रेकिंग




अयोध्या।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की ताजपोशी के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 4 समर्थक शिवसैनिक अयोध्या पहुंचे। किया राम लला का दर्शन पूजन। संकट मोचन हनुमान किला मंदिर के महंत से की मुलाकात।खुशी में बांटी गई मिठाई।फोड़े गए पटाखे। सभी शिवसैनिकों ने रामलला से एकनाथ शिंदे के लिए मां का आशीर्वाद।कहा रामलला और बाला साहब ठाकरे का आशीर्वाद एकनाथ शिंदे के साथ। एकनाथ शिंदे के गृह जनपद थाणे से अयोध्या पहुंचे हैं शिवसैनिक।
आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज, अयोध्या।
दिनांक-01-07-2022
अधिकतम तापमान (डिग्री०से०) : 34.0 (-1.7) न्यूनतम तापमान (डिग्री०से०) : 25.5 (-1.3)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 92 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 56 प्रतिशत
हवा की गति : 3.7 कि०मी०/ घंटा
हवा की दिशा : दक्षिणी-पूर्वी
वर्षा : 16.0 मि०मी०
पूर्वानुमान:-
               आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने के आसार हैं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने