जौनपुर। आप ने तिरंगा शाखा का किया आयोजन

जौनपुर। आम आदमी पार्टी के द्वारा सरदार भगत सिंह पार्क पुरानी सब्जी मंडी में तिरंगा शाखा का आयोजन किया गया ,जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने किया। कार्यक्रम में सबसे पहले पार्क की साफ सफाई किया गया फिर ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात भगत सिंह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारियों में से एक माने जाने वाले सरदार भगत सिंह जी के मूर्ति पर माल्यर्पण किया गया और उनके त्याग और बलिदान पर चर्चा किया गया। भगत सिंह जी कई क्रन्तिकारी संगठनों के साथ मिले और भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में अपना बहुत बड़ा योगदान दिया। उन्होंने इंकलाब जिंदाबाद नारा को बुलंद करके भारतीयों में जान भरने का कार्य किया। आज के कार्यक्रम में पूर्व जिला सचिव डॉ अमित श्रीवास्तव पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्या, आकाश केसरवानी ,आशीष यादव ,सुरेंद्र यादव ,मुरारी यादव, श्याम लाल पटेल ,विशाल यादव ,मोहम्मद जैदी ,इस्लाम खान, विजय कुमार शर्मा ,मानिकचंद, विद्याधर मिश्रा ,सुनील यादव के अतिरिक्त महिला शाखा के जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता मिश्रा, चंद्रिका मिश्रा ,साधना, पूनम सिंह, वंदना मिश्रा, पूजा सिंह,आदि तमाम साथी उपस्थित रहे और भगत सिंह जी पर अपने अपने विचारों को रखा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने