खरगूपुर(गोंडा)।पुलिस ने गोवध करने वाले तीन महिला सहित पांच गौ तस्करो को गिरफ्तार किया है।उनके कब्जे से 25 किलो गोवंश व तीन धारदार हथियार दांव(बांका) व एक लकड़ी का ठीहा,दो धारदार चाकू बरामद किया गया है।पुलिस ने पांचो आरोपियों के विरुद्ध गौवध निवारण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि बुधवार देर शाम वह स्वयं उ0नि0 भोलाशंकर,चन्द्रभूषण पाण्डेय,हे0का0 दिलीप कुमार,शम्भूू तिवारी,मुनव्वर,राजकिशोर,का0 सत्यजीत मौर्य, सुबेन्द्र सिंह,सुजीत कुमार, रितेश खरवार,अश्विन सिंह, मंगला सिंह यादव,अभिनव सिंह, विद्यासागर,अनिल कुमार यादव, ओमप्रकाश यादव,अजीत कुमार निषाद,आनन्द कुमार साहनी,अनन्त प्रताप सिंह, चन्द्रेश वर्मा म0का0 अर्चना,वैष्णवी,दीपा कुशवाहा,अंतिमा यादव,शिल्पा यादव,शालिनी सिंह,संतोष कुमारी,हिमांशी अवस्थी,,
अंशिका यादव, कल्पना वर्मा,स्नेहाशुक्ला,श्वेता,,कल्पना वर्मा, पिंकी यादव,कल्पना मौर्या आदि पुलिसकर्मियों के साथ पैदल मार्च पर था।सूचना मिली कि कुछ लोग लोनावादरगाह गांव में गोवध करने जा रहे है।थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि टीम के साथ लोनावादरगाह गांव पहुंचे।जहां गोवध करने वाले गौ तस्कर अकबर अली पुत्र किशोरी,इद्दन निशा पत्नी अकबर अली,नूरजहाँ पत्नी रिजवान,शाजिया पुत्री अकबर अली निवासीगण लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा,इरसाद आलम उर्फ छोटू पुत्र लंगड़ निवासी धरमेंई थाना इटियाथोक गोंडा मौके पर मिले।उनके कब्जे से 25 किलो गोमांस व तीन धारदार हथियार दांव(बांका) व एक लकडी का ठीहा,दो धारदार चाकू बरामद किया गया।थानाध्यक्ष कुबेर तिवारी ने बताया कि पांचो आरोपियों के विरुद्ध धारा 504,506,307,353,332,427,147,148,149 आईपीसी व 3/5a/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही हुई। 

गोंडा से रिपोर्ट_प्रशांत मिश्रा। 

9451037631

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने