जौनपुर। पीएम के प्रयास से योग को वैश्विक पहचान- अनुप्रिया पटेल 

जौनपुर। आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में जौनपुर के शाही किला परिसर में किया गया। मंगलवार की सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार की सहभागिता रही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के महान एवं कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है। 75 आईकॉनिक जगहों पर आयोजन का उद्देश्य भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना है। शाही किला परिसर, जौनपुर में इस कार्यक्रम का आयोजन विदेश व्यापार महानिदेशालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सरकार, अपेडा, नोएडा एसईजेड एफ आई ई ओ तथा अन्य गैर सरकारी व औद्योगिक संगठनों व निर्यात संवर्धन परिषदो के साथ मिलकर किया। 

योग कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह स्थल भारत के उन 75 आइकोनिक स्थलों में से एक था, जहां पर यह कार्यक्रम योग मानवता के लिए की थीम के रूप में आयोजित किया गया। साथ ही इसका फोकस वैश्विक स्तर पर ब्रांड इंडिया को प्रोत्साहन देने के अतिरिक्त भारत की विविधता में एकता को भी प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम में डॉक्टर आरके पटेल व डॉक्टर सुनील पटेल,  विधायक , डॉ0 अमिय चंद्रा, अतिरिक्त महानिदेशक विदेश व्यापार नई दिल्ली,  मनीष वर्मा जिलाधिकारी सीलम साईं तेजा, मुख्य विकास अधिकारी के साथ वीके सिंह उप सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित थे। 

संत निरंकारी मिशन द्वारा जिले के कई शाखाओं पर योग सुबह 6 से सात बजे तक किया गया। जोनल इंचार्ज मानिक चंद तिवारी ने बताया कि  मड़ियाहूं पड़ाव स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन, दुर्गापार सिकरारा, और पट्टीनरेंद्रपुर में आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में निरंकारी भक्त मीलो चलकर इस योग शिविर में अपना अमूल्य समय देकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।


उन्होंने आगे बताया कि योग द्वारा अपनी जीवनशैली को सहज एवं सक्रिय रूप में स्वस्थ होकर जीया जा सकता है। वर्तमान समय में तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु योग की नितांत आवश्यकता है इस संस्कृति को विश्व के लगभग सभी देशों द्वारा अपनाया जा रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने