*अम्बेडकरनगर और टांडा रोड पर अवैध रूप से संचालित 12 बसें सीज*

अयोध्या
काफी लम्बे अर्से से अयोध्या – अम्बेडकरनगर और अयोध्या – टांडा मार्ग पर अब तक अवैध रूप से चल रही एक दर्जन बसें बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गई। पुलिस ने इन सभी बसों को सीज कर दिया है। कई बसें कुछ बड़े लोगों की बताई जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर हडकंप मचा हुआ है।
       बता दे कि काफी शिकायतों के बाद भी पुलिस व परिवहन विभाग इनका संचालन नहीं रोक पा रहा था। जिसके चलते यह बसें बेखौफ होकर अब तक सवारियां ढो रहीं थीं। एसएचओ केके मिश्र के मुताबिक मंगलवार की देर शाम अयोध्या – अम्बेडकरनगर व अयोध्या से टांडा जाने वाले मार्ग पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
        अभियान के दौरान दोनों रुट पर अवैध रूप से संचालित हो रही चार बसों को महबूबगंज चौकी और आठ बसों को कोतवाली गोसाईगंज में लाकर सीज कर दिया गया। एसएचओ ने बताया कि ओवरलोड सवारियां भरकर कर चलने वाली अवैध बसे आए दिन दुर्घटना का कारण बनती है।फिलहाल यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने