मथुरा।।  ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मथुरा अब मिलकर समाज के लिए कर रहे हैं सराहनीय कार्य | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय मथुरा की सचिव वा न्यायाधीश सोनिका वर्मा ने कहा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण समिति जन जागरण समिति उत्तर प्रदेश लगातार मथुरा में समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रही है |  जिला सेवा प्राधिकरण न्यायालय मथुरा के द्वारा समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को पराविधिक स्वयंसेवक बनाया गया है | सचिव व न्यायाधीश सोनिका वर्मा ने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  समिति के साथ मिलकर सामाजिक कार्य करेंगे | समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा जिला प्रशासन के बाद अब न्यायालय मथुरा हमारे साथ जुड़ गया है और हम लोग आने वाले समय में न्यायालय और समिति समाज के लिए बेहतरीन सेवा करेगी | समिति के महासचिव मोहन श्याम शर्मा ने कहा है हमारी समिति लगातार समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है और आने वाले टाइम में भी इसी तरह और आगे अपने समाज को बढ़ाने में काम करेगी | प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा हम लगातार अपने समाज को जोड़ने का काम कर रहे हैं इसी संदर्भ में हमारे कार्यक्रम समाज को जोड़ने के लिए चलाए जा रहे हैं | समिति की तरफ से सचिव व न्यायाधीश सोनिका वर्मा को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में चंद्र मोहन दीक्षित मनीष शर्मा हेमंत अग्रवाल रहे मौजूद |                              
राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने