दहेज हत्या के आरोपित पति और ससुर को जेल
जौनपुर।  (खुटहन) बीरमपुर तिराहे से शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपित पति और ससुर को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया। तीसरे आरोपित मृतका की सास अभी फरार चल रही है।
डिहिया गांव निवासी धर्मेन्द्र बिंद की पत्नी किरन का बीते पहली मई को घर में ही फांसी पर झूल संदिग्ध मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता ने दामाद ,समधी शमशेर व समधन के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जगह जगह दबिश दिया। लेकिन आरोपित नहीं मिले, प्रभारी निरीक्षक राणा प्रताप यादव ने बताया कि आरोपितो की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर लगाया गया था। शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि मृतका का पति धर्मेंद्र व ससुर शमशेर कहीं भागने के फिराक में सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहे है। मौके पर हमराहियो सहित पहुंचे थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने