9 मई 2022
मालीपुर ,अंबेडकर नगर।  ग्रामसभा बैरागल के पंचायत भवन मे अर्पित सिंह के संयोजन मे भारत के महानायक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 481 वी जयंती मनाई गई। जिसमे ग्रामवासियो ने महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धा पूर्वक नमन किया और उनके पदचिन्हों पर चल कर राष्ट्र को और मजबूत बनाने मे अपना योगदान देने का संकल्प लिया। वक्ताओ ने महाराणा प्रताप जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष, साहस, व समर्पण भाव का विस्तरित वर्णन किया।
कार्यक्रम मे पूर्व ग्राम प्रधान यशवंत सिंह, ईश्वर चंद यादव, आदित्य सिंह, महेश सिंह, ग्राम प्रधान विजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश मिश्र, संदेश शर्मा, विपिन सिंह, रणविजय सिंह, बब्लू मिश्र, ओमेश्वर यादव हरिगोविंद सिंह व अन्य ग्रामवाशी शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने