जौनपुर। बड़े उल्लास से मनाया गया वट सावित्री पूजा का पर्व


बदलापुर, जौनपुर। परिवार की सुख-समृद्धि, संतान प्राप्ति और पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रख कर बरगद के पेड़ की पूजा की। हिंदू धर्म की महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। यह त्यौहार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या के दिन पड़ता है। यह त्यौहार सोमवार, 30 मई को मनाया गया। धार्मिक मान्यता अनुसार सावित्री के पति सत्यवान की दीर्घायु में ही मृत्यु हो गई। जिसके बाद सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे अपने पुण्य धर्म से यमराज को प्रसन्न करके अपने मृत पति के जीवन को वापस लौटाया था। यही वजह है कि सावित्री व्रत के दिन महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती हैं। वट सावित्री व्रत में देवी सावित्री की पूजा की जाती है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने