प्रेस नोट दिनांक 29.05.2022 थाना कैन्ट जनपद अयोध्या
*हनी ट्रैप करने वाली दो महिलाओं को किया गया गिरफ्तार।*

श्री शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या द्वारा अपराध नियत्रंण एवं अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह के निर्देशन व कुशल प्रवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक श्री अरूण प्रताप सिंह मय हमराही टीम के दो नफर अभियुक्ता 1. किरन सिंह पत्नी कुलदीप सिंह 2.खुशबू उर्फ सीमा उर्फ शमा पुत्री मोहर्रम अली को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी। जिनके द्वारा यौन शोषण जैसे मुकदमे मे फसा देने की धमकी देते हुए 03 लाख रुपये की मांग किया जा रहा था। उपरोक्त दोनो महिलाओं द्वारा यौन शोषण के मुकदमे मे फंसा देने हेतु ब्लैकमेल करके अन्य कई लोगो से अबैध धन वसूला करती थी । दिनांक 28.05.2022 को मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा वादी मुकदमा की सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2022 धारा 388 भादवि0 पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही एंव साक्ष्य संकलन के आधार पर आज दिनांक 29.05.2022 को अभियुक्तागण 1. किरन सिंह पत्नी कुलदीप सिंह 2.खुशबू उर्फ सीमा उर्फ शमा पुत्री मोहर्रम अली को आज दिनांक 29.05.2022 को स्थान कौशल पुरी फेस 2 थाना कैण्ट  से  समय  11.45  बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। 

*गिरफ्तार अभियुक्तागण का विवरण –*
1. किरन सिंह पत्नी कुलदीप सिंह निवासी खेमीपुर निधियांवा थाना तारुन जनपद अयोध्या
2. खुशबू उर्फ सीमा उर्फ शमा पुत्री मोहर्रम अली निवासी कदमपुर थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या 
*गिरफ्तारी टीम का विवरण –*
1. अरुण प्रताप सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट
2. निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल
3. हे0का0 राम बहादुर गौड़
4. का0 ओम प्रकाश सिंह
5. का0 अजय 
6. का0 विशाल सरोज
7. म0आ0 दिव्या तिवारी
8. म0आ0 अनुष्का 
9. म0आ0 संजना चौहान 👇

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने