जौनपुर:- थाना लाइन बाजार पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जौनपुर। अजय कुमार साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित / वारंटी व संदिग्ध व्यक्ति / वाहन के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी और उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता मय हमराह जरिये मुखबिर सूचना पर अवैध असलहे के साथ चौरा माता मंदिर तिराहा पर  सचिन यादव पुत्र कान्ता प्रसाद यादव निवासी ग्राम जिरीकपुर थाना देवगांव जिला आजमगढ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-139/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.सचिन यादव पुत्र कान्ता प्रसाद यादव निवासी ग्राम जिरीकपुर थाना देवगांव जिला आजमगढ । 
*आपराधिक इतिहास-*
1.मु0अ0सं0 139/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 495/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली जौनपुर।
3.मु0अ0सं0 494/20 धारा 307भादवि थाना कोतवाली जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 416/20 धारा 399/402 भादवि थाना कोतवाली जौनपुर।
*बरामदगी-*
1.एक देशी तमंचा 315 बोर।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0 आशुतोष गुप्ता, चौकी प्रभारी टीडी कालेज , थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह  व का0 पवन निगम व का0 सुधीर कुमार , थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने