जौनपुर:- विधवा महिलाओं के बच्चों का  सहारा बनी महिला शक्ति संस्था, दे रही पढ़ाई का तोहफा 
 महिला शक्ति संस्था द्वारा कराया गया बच्चों का दाखिला 

जौनपुर। सिकरारा:-  क्षेत्र के समाधगंज बाजार में महिला शक्ति संस्था के द्वारा विधवा महिलाओं के बच्चों का दाखिला निःशुल्क कराया गया। 22 वर्ष तक उनके शिक्षा की जिम्मेदारी महिला शक्ति संस्था द्वारा कराया जाएगा। महिला शक्ति का उद्देश्य है कि देश के कोने कोने किसी भी विधवा महिलाओ के बच्चों का भविष्य खराब ना हो। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए महिला शक्ति के संथापक राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब जी जायसवाल व राष्ट्रीय अध्यक्षा अनिता सिंह जी 28 राज्यो में कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि जो भी हमारे देश के विधवा महिलाएं हैं उनके लिए महिला शक्ति के द्वारा उन्हें विधवा पेंशन, बस ट्रेन का पास,विजली का बिल,पानी का  बिल ,शिक्षा व आवास मुहैया कराया जा रहा है। यह योजना दिनांक 16 मई दिन सोमवार से समाधगंज के विद्यालय पृथ्वी पुष्प इंटर कॉलेज व समाधगंज पब्लिक स्कूल से शुरूआत किया गया। पृथ्वी पुष्प इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ किरण सिंह ने अपने विद्यालय में 10 बच्चों का  व समाधगंज पब्लिक स्कूल में 3 बच्चों का दाखिला किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष उमा शंकर गौड, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र, उपाध्यक्ष विनोद, जिला चेयरमैन नंदलाल जायसवाल, जिला युवा अध्यक्ष सावित्री गुप्ता,मडियाहू ब्लाक अध्यक्ष मेवालाल,राम नगर अध्यक्ष महेश धुरिया,बरसठी ब्लाक अध्यक्ष रामआसरे,पृथ्वी पुष्प इंटर कॉलेज के  प्रबंधन त्रिभुवन नाथ सिंह, प्रधानचार्य डॉ किरण सिंह, ग्राम प्रधान जय प्रकाश गुप्ता, राजन सिंह  उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने