रमजान के पाक महीने में अल्लाह खोल देता जन्नत के दरवाजे, जाने रोजा का महत्व ईद से जुड़ी प्रमुख बातें

गोंडा रमजान का महीना इस्लाम धर्म में बहुत पवित्र महीना है। इस महीने में अल्लाह की खास रहमते रहती हैं। यदि कोई इस महीने में एक पुण्य कार्य करता है। तो उसके बदले उसको 70 नेकी मिलती है। रमजान के पाक महीने में अल्लाह जन्नत के दरवाजे खोल देता है। और नर्क के दरवाजे बंद कर देता है। इसी के साथ शैतान को भी इस महीने में कैद कर दिया जाता है।

गोंडा

Published: May 03, 2022 10:48:13 am

रोजा हमें बुराइयां छोड़ नेक इंसान बनने का संदेश देता

रमजान के महीने में ही अल्लाह ने कुरान को आसमान से नीचे उतारा जिसमें जीवन जीने के तरीके बताए गए हैं।

रोजे की शुरुआत 2 हिजरी से हुई थी। हजरत मोहम्मद जब मक्का छोड़कर मदीना पहुंचे उसके एक साल बाद मुसलमानों को रोजा रखने का हुकुम आया। कुरान की दूसरी आयत सूरह अल बकरा में रोजा को लेकर अल्लाह का हुक्म आया कि रोजा तुम पर उसी तरह फर्ज किया गया है। जैसे तुम से पहले लोगों पर फर्ज किया गया था।
गोंडा रिपोर्ट- प्रशांत मिश्रा। 
9451037631

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने