प्रदेश में कल एक दिन में कुल 90,117 सैम्पल की जांच की गयी

कोरोना संक्रमण के 199 नये मामले आये हैं

प्रदेश में अब तक कुल 11,16,94,344 सैम्पल की जांच की गयी

विगत 24 घण्टों में 244 लोग तथा अब तक कुल 20,50,188 लोग कोविड-19 से ठीक हुए

प्रदेश में कोरोना के कुल 1641 एक्टिव मामले है

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

प्रदेश में कल 03 मई, 2022 को एक दिन में 1,71,314 वैक्सीन की डोज दी गयी है

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,30,03, 045
तथा दूसरी डोज 13,11,11,774 दी गयी
15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,76,019
तथा दूसरी डोज 94,73,820 दी गयी
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज
54,69,634 तथा दूसरी डोज 4,57,930 दी गयी

कल तक 28,22,053 प्रीकॉशन डोज दी गयी

कल तक कुल मिलाकर 31,57,14,275 वैक्सीन की डोज दी गयी है
-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: 04 मई, 2022

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 90,117 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 199 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,16,94,344 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 244 लोग तथा अब तक कुल 20,50,188 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1641 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 03 मई, 2022 को एक दिन में 1,71,314 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,30,03,045 तथा दूसरी डोज 13,11,11,774 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,76,019 तथा दूसरी डोज 94,73,820 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 54,69,634 तथा दूसरी डोज 4,57,930 दी गयी। कल तक 28,22,053 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,57,14,275 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने