*अयोध्या।*

*चिरंजीव नर्सिंग इंस्टिट्यूट की छात्राओं द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली।*

आज शहर के नाका स्थित चिरंजीव हॉस्पिटल के स्टाफ एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे अयोध्या जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अजय राजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली चिरंजीव हॉस्पिटल से चल कर नाका, मक़बरा तिराहा, फतेहगंज, से वापस जनौरा बाईपास होते हुए चिरंजीव हॉस्पिटल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आने वाली 27 फरवरी 2022 को अपने जनपद में होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करना था। वर्तमान में चलने वाले विधानसभा चुनावों में अधिक से अधिक वोट डालने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे देश में विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, चिरंजीव नर्सिंग इन्स्टीट्यूट की छात्राओं एवं हॉस्पिटल के सभी डॉक्टरों, नर्सों व समस्त स्टाफ द्वारा निकाली गई यह रैली भी उसी का एक हिस्सा थी। इस मतदाता जागरूकता रैली के आयोजन में चिरंजीव हॉस्पिटल एवं नर्सिंग इन्स्टीट्यूट के चेयरमैन डॉ. उमेश चौधरी व निदेशिका डॉ. जयन्ती चौधरी का विशेष सहयोग रहा। नर्सिंग इन्स्टीट्यूट की छात्राओं द्वारा निकाली गई  रैली में चिरंजीव हॉस्पिटल के डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. सी.पी. गुप्ता, डॉ. विजेंद्र, राजेश यादव व नर्सिंग इंस्टीट्यूट के प्रबन्धक के.पी. मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी रविमणि चौधरी, रिन्की शुक्ला, श्वेता, कीर्ति, स्वाती, मित्रेश, ज्योति, भरत प्रकाश, इमरान, सहदेव, विपिन, संदीप,अनिल, विजय व सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने