*अयोध्या 19 फरवरी 2022 (सूवि)ः*-मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति (एम0सी0एम0सी0) की बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें समिति के अपर जिलाधिकारी नगर/नोडल एम0सी0एम0सी0 श्री सलिल कुमार पटेल, सभी सदस्य श्री संजय धर द्विवेदी, प्रमुख कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी, श्री रामकुमार सिंह पूर्व स्थानीय सम्पादक जनमोर्चा, श्री अभिषेक श्रीवास्तव संवाददाता टाइम्स नाउ, सभी विधानसभाओं के रिर्टनिंग आफिसर व सदस्य सचिव/उप निदेशक सूचना डा0 मुरलीधर सिंह उपस्थित थे।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पेड न्यूज के परीक्षण में समिति यह ध्यान रखें कि जहां पर चुनाव सम्पन्न हुये है वहां के न्यूज तथा निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के आधार पर परीक्षण किया जाय तथा समाचार पत्रों से इसके सम्बंध में प्राप्त विचारों/रिर्पोटों को भी ध्यान में रखा जाय। विगत दिवस कुछ समाचार पत्रों को पेड न्यूज के सम्बंध में संज्ञान लेते हुये जानकारी मांगी गयी थी, जो उनके द्वारा प्राप्त जानकारी/जवाब के आधार पर सम्बंधित पेड न्यूज सम्बंधित प्रकरण को समिति द्वारा विचारोपरांत पेड न्यूज से बाहर मानते हुये निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कवरेज करने की सभी पत्रकार/मीडिया से अपील की गयी। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर ने अन्य जनपदों के संक्षिप्त उदाहरण प्रस्तुत किये, जिस पर उप निदेशक सूचना ने बताया कि जहां पर निर्वाचन सम्पन्न हो चुके वहां भी ऐसी खबरें प्रकाशित हुई है तथा सभी राष्ट्रीयकृत पार्टी के उम्मीदवारों के सम्बंध में खबरें प्रकाशित की गयी है जो नियमानुसार है। बैठक में अन्त में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार ने कहा कि मतदान 27 फरवरी 2022 को होगा, जिसमें 8 दिन ही अवशेष है। अतः मतदान के दिन तक सभी समाचार पत्रों में पेड न्यूज की गहन समीक्ष़्ाा की जाए तथा जो भी विज्ञापन आदि छपे उसका व्यय निर्धारण कर सम्बंधित को प्रतिदिन उपलब्ध करायें। 
---------------------------
अयोध्या 19 फरवरी 2022 (सूवि)ः-विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद के मतदाताओं का शत प्रतिशत सुनिश्चित कराने के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अन्तर्गत आज जीआईसी मैदान फतेहगंज में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 700 बच्चों व अध्यापकों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया गया।
मतदाता जागरूकता मानव श्रृंखला का शुभारम्भ मण्डलायुक्त श्री नवदीप रिणवा, जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडेय, नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अनिता यादव द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर मण्डलायुक्त श्री नवदीप रिणवा ने कहा कि जिस हर्षोल्लास के साथ मदाता जागरूकता के इस मानव श्रृंखला में भाग लिया है उसी उत्साह एवं हर्ष के साथ सभी प्रतिभागी अपने घर, आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करें और प्रत्येक प्रतिभागी अपने आसपास के ऐसे 10-10 मतदाता जिन्होंने विगत चुनाव में मतदान न किया हो को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु प्रेरित करें। उन्होंने आगे भी मतदाता जागरूकता के ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के अधिक से अधिक लोगों को मतदाता जागरूकता से जोड़ने हेतु आयोजकों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार ने कहा कि यह हमारे कर्तव्य निर्वहन करने की घड़ी है। अतः सभी मतदाता पूर्ण रूप से निष्पक्ष होकर बिना किसी लोभ, लालच व दबाव के अपने अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और अपने आसपास के लोगों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि कार्यक्रम के उद्देश्य के अनुरूप कोई भी मतदाता अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहें। पुलिस व प्रशासन निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से मतदान को सुनिश्चित कराने हेतु कटिबद्व है और आप के साथ ही किसी स्थान पर यदि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता है तो तत्काल सूचना दें जिस पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। नगर आयुक्त श्री विशाल सिंह ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
--------------------------
अयोध्या 19 फरवरी 2022 (सूवि)ः-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नितीश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशानुसार यदि निर्वाचन लड़ने वाले किसी उम्मीदवार को उस मतदेय स्थल या पड़ोसी मतदेय स्थल का पोलिंग एजेंट नहीं मिलता है, तो वह उस विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के किसी मतदाता को पोलिंग एजेंट नियुक्त कर सकता है। पोलिंग एजेंट की नियुक्ति से सम्बंधित आयोग के अन्य प्राविधान यथावत लागू रहेंगे। 
उन्होंने आगे बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था पूर्व की भांति किये जायेंगे। इस कार्य हेतु जनपद स्तर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा अन्य स्वयं सेवी संस्थाओं/विभागों आदि के सहयोग से उक्त सेवा लिये जाने का सुझाव दिया गया है। सभी आर0ओ0 यह निश्चित करें कि आयोग के निर्देशानुसार  Accessible Election  के अन्तर्गत प्रत्येक मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर उपलब्ध रहें।
-------------------------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने