अम्बेडकर नगर ÷ जनपद में भाजपा के स्टार प्रचारकों की धुंआधार जन सभाओं का दौर लगातार जारी है। 
        जनपद में 28 फरवरी सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो विधान सभा क्षेत्र में जन सभा और फिल्मी दुनिया के चर्चित गायक और अभिनेता दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के अकबरपुर नगर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगे।
       भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया है कि अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र में गायक और सांसद मनोज तिवारी सोमवार को अकबरपुर नगर के संघटिया नाका शहजादपुर से दोपहर 1 बजे भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद के समर्थन में रोड शो प्रारम्भ जनता से भाजपा प्रत्याशी पक्ष में मतदान की अपील करेंगे।
        प्रदेश के उप मुख्य मंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को ही टांडा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा के समर्थन में रामलाल रघुनाथ वर्मा आदर्श इण्टर कॉलेज सुलेमपुर परसावा में दिन में 2 बजे करेंगे। विधानसभा मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि  विधान सभा जलालपुर के मां सर्वेश्वरी कांवेंट स्कूल गोविंदपुर में भाजपा प्रत्याशी विधायक सुभाष राय के समर्थन में 3 बजे विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने