पूर्व विधायक राबिया कलाम ने मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। यह जानकारी सपा के ट्विटर हैंडल से मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के हवाले से साझा की गई। राबिया कलाम सपा के ही टिकट पर शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। बाद में वह कांग्रेस में चली गई थीं।राबिया कलाम के अतिरिक्त जीशान कलाम और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार वर्मा ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। तीनों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए यह फैसला लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने