स्टाम्प अदालतो को मिल रही भारी सफलता
स्टाम्प विभाग का प्रयास हो रहा सफल

अब तक 1202 मुकदमें किये जा चुके निस्तारित

                              लखनऊ: 04 जनवरी, 2022

स्टाम्प वादो के अनावश्यक बोझ से बचने, व पूर्व में लम्बित वादों के सहमति से निस्तारण के लिए आयोजित की जा रही स्टाम्प अदालतो को भारी सफलता मिल रही है। विदित है कि स्टाम्प आयुक्त ने दिनांक 26.12.2021 से 05.01.2022 प्रदेश के समस्त जनपदों में विशिष्ट स्टाम्प अदालतो के आयोजन हेतु समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये थे। इसमें उक्त तिथियों के बाद भी सप्ताह में दो दिन शुक्रवार व शनिवार को विशिष्ट स्टाम्प अदालतो का आयोजन किया जाना है।
जनपद स्तर पर आयोजित हो रही इन अदालतों के प्रति जनता एवं वादकारियों में व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। लागू किये जाने की तिथि से अब तक इन अदालतों में 1202 वादों का निस्तारण करते हुए 8,19,28,789.00 की धनराशि राजकोष में जमा कराई गयी है।
विदित हो कि इन अदालतों में किसी भी पक्षकार द्वारा आवेदन करने पर मात्र 100 रू0 के अर्थदण्ड के साथ मामले का निस्तारण किया जा रहा है। इस प्रकार इन विशिष्ट स्टाम्प अदालतों के प्रति जन-जन में उत्साह है तथा साथ ही अनावश्यक मुकदमेंबाजी को भी रोका जाना संभव हो रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने