अम्बेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी रीति रिवाजों और पर्वों के महत्व को सदैव आगे बढ़ाने और समाज में सद्भाव को स्थापित करने में आगे बढ़ कर कार्य करती रहती है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनपद के शक्ति केंद्रों पर सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक सद्भाव जा संदेश दिया।
         खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में टांडा विधान सभा क्षेत्र के साबुक पुर शक्ति केंद्र और विधान सभा क्षेत्र जलालपुर के जीवत मंडल की शक्ति केंद्र गौर महमदपुर में खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में शामिल होते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा,पूर्व जिला मंत्री विकास तिवारी,शक्ति केंद्र संयोजक प्रमोद पांडेय,जमा अब्बास,अभिषेक उपाध्याय,डाक्टर योगेंद्र मिश्र के साथ खिचड़ी भोज के बाद कहा कि भाजपा भारतीय सभ्यता और संस्कृति की पोषक राजनीतिक दल है।जिसमें भारतीय समाज के सभी वर्गों का समावेश है।भाजपा के पुरोधा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भी अपने जीवन में भारतीय संस्कृति और समाज की उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील रहते हुए कार्य किया।
       उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर्व का भारतीय संस्कृति में खासा महत्व है।मकर संक्रांति पर्व से ही भगवान सूर्यदेव दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा की तरफ गतिमान होते हैं।मौसम में परिवर्तन होते हुए बसंत ऋतु का आगमन होता है।उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति पर्व के दिन खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में साथ बैठ कर खिचड़ी का भोजन ग्रहण करने से समाज में भाईचारा और सदभाव का बोध होता है।
          विधान सभा अकबरपुर के नगर मंडल की शक्ति केंद्र बरवा नासिर पुर में जिला प्रवासी कामेश्वर सिंह ने जिला मंत्री संजय सिंह,पंकज वर्मा,विधान सभा प्रवासी अजय कुमार सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री अमित सिंह के साथ लाभार्थियों से जनसंपर्क कर खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में शामिल होते हुए कहा कि खिचड़ी भोज से समाज में सद्भाव का विकास और सामाजिक विस्तार का मार्ग प्रशस्त होता है।भाजपा हमेशा सामाजिक त्योहारों पर समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती है।
           भाजपा द्वारा जनपद के शक्ति केंद्रों पर सम्पन्न हुए खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद हरिओम पांडेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,विधायक संजू देवी,अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,भाजपा नेता श्याम बाबू,मनोज गुप्ता गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,सुमन पांडेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद डाक्टर विनोद कुमार,डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी,के के मिश्र,महिला मोर्चा अध्यक्ष रिंकल सिंह,राम किशोर राजभर,गौतम उपाध्याय,रमेश यादव,भूपेश तिवारी,गौरव श्रीवास्तव,अभिमन्यु अग्रहरि, बजरंगी पाठक,कुलदीप सिंह,दिलीप तिवारी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने