प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,20,496 सैम्पल की जांच की गयी
विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,22,733 सैम्पल भेजे गये है
कोरोना संक्रमण के 6411 नये मामले आये हैं
प्रदेश में अब तक कुल 9,44,29,513 सैम्पल की जांच की गयी हैं
विगत 24 घण्टों में 171 तथा अब तक कुल 16,88,395 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं
प्रदेश में कोरोना के कुल 18,551 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 18,184 लोग होम आइसोलेशन में है
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
प्रदेश में कल 07 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 18,83,107 डोज दी गयी
15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,85,490 डोज दी गई है
प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,11,71,604 दी गयी है
18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.98 प्रतिशत है
दूसरी डोज 7,77,02,415 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 52.71 प्रतिशत है
अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,88,74,019 डोज दी जा चुकी है
15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 17,16,491 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है
अनुमानित संख्या का लगभग 12.25 प्रतिशत है
अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 21,05,90,510 डोजें दी जा चुकी हैं
उ0प्र0 देश में 21 करोड़ से अधिक डोज लगाने वाला पहला राज्य है
कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार से भयभीत हों
सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये
जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले
कोविड टीकाकरण कराने से ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं के बराबर हो रही है
आज 08 जनवरी, 2022 को लखनऊ में 2573 एक्टिव केस हैं जिनमें से मात्र 15 लोग ही हास्पिटल में भर्ती हैं
कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे
टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे
-श्री अमित मोहन प्रसाद
लखनऊः 08 जनवरी 2022
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,20,496 सैम्पल की जांच की गयी। विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए 1,22,733 सैम्पल भेजे गये है। कोरोना संक्रमण के 6411 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,44,29,513 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 171 तथा अब तक कुल 16,88,395 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 18,551 एक्टिव मामले हैं, जिनमे से 18,184 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 07 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 18,83,107 डोज दी गयी, जिसमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 4,85,490 डोज दी गई है। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 13,11,71,604 दी गयी है जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का 88.98 प्रतिशत है। दूसरी डोज 7,77,02,415 लगायी गयी हैं जो 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का  52.71 प्रतिशत है। अब तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल 20,88,74,019 डोज दी जा चुकी है। उन्होने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 17,16,491 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी अनुमानित संख्या का लगभग 12.25 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर प्रदेश में 21,05,90,510 डोजें दी जा चुकी हैं। उ0प्र0 देश में 21 करोड़ से अधिक डोज लगाने वाला पहला राज्य है।
श्री प्रसाद ने कहा कि कोविड से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार से भयभीत हों। सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने प्रथम डोज ले ली है, वे अपनी दूसरी डोज भी समय पर जरूर ले। उन्होने कहा कि कोविड टीकाकरण कराने से ही अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं के बराबर हो रही है। उन्होंने बताया कि जनपद लखनऊ में 29 मार्च, 2021 को कोविड के 2556 एक्टिव केस थे, जिनमें से 312 लोग हास्पिटल में भर्ती थे, जबकि आज 08 जनवरी, 2022 को लखनऊ में 2573 एक्टिव केस हैं जिनमें से मात्र 15 लोग ही हास्पिटल में भर्ती हैं। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने