भक्षक को आराम दो, रक्षक को काम दो: नड्डा
           गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
अम्बेडकरनगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सपा माफिया और आतंकवादियों को पनाह देने वाली पार्टी है। भाजपा इनका सफाया करने वाली पार्टी है। अखिलेश यादव ने 15 आतंकवादियों के केस वापस लिए थे। मोदी-योगी की सरकार में उनके केस वापस लिए आतंकवादियों को फांसी हो चुकी है। अखिलेख भक्षक है और योगी रक्षक है। भक्षक को आराम दो और रक्षक योगी को काम दो। फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले से पार्टी की अवध क्षेत्र की 82 विधानसभाओं में जाने वाली जन विश्वास यात्रा को रवाना करने के पूर्व अकबरपुर हवाई पट्टी पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। अवधी और भोजपुरी भाषा में सम्बोधन शुरू करने वाले जेपी नड्डा ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। विपक्षी दलों को परिवारवाद और भाई-भतीजावाद का पोषक बताया। भ्रष्टाचारी और अनाचारी बताते हुए कहा कि इन दोनों दलों ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य बना कर छोड़ा था। मोदी के साथ योगी ने बीमारू राज्य के तमगे से उत्तर प्रदेश को मुक्त करा दिया है। कहा कि मायावती ने अपने शासन में 21 चीनी मिल और अखिलेश ने 11 चीनी मिल बेंच दी। वहीं योगी ने अपने चार साल के कार्यकाल में चार नई चीनी मिलों की स्थापना की। इन्हे गन्ना से नहीं जिन्ना से प्रेम है। अम्बेडकरनगर से जन विश्वास यात्रा के शुभारम्भ के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि योगी ने काम किया है। काम करने वालों को शाबाशी दो। उनकी फिर से सरकार बनाओ और जो काम नहीं करने वाले हैं उनको घर बैठा दो। कहा कि पूरा विश्वास है कि अवध की जनता काम करने वालों को शाबाशी देगी और काम नहीं करने वालों को घर बैठाएंगी। जन विश्वास यात्रा के कार्यक्रम में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री एवं यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी व कौशल किशोर, अवध क्षेत्र यात्रा प्रभारी विजय बहादुर पाठक, यात्रा के साथ चलने वाले सांसद लल्लू सिंह चौहान, राष्ट्रीय मंत्री व सह यूपी चुनाव प्रभारी बी सत्या कुमार, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय पीयूष, अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र, महामंत्री त्रयम्बंक तिवारी, जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने