09 जनपदों के किसानों के जीवन में खुशहाली लाने में सफल होगी सरयू नहर परियोजना: मुख्यमंत्री 


बहराइच। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा 11 दिसम्बर 2021 को जनपद बलरामपुर में रू. 9802 करोड़ लागत की आजाद भारत की अब तक की सबसे विशाल सिंचाई परियोजना ‘‘सरयू नहर परियोजना’’ का लोकार्पण किया जाना है। लोकार्पण से पूर्व तैयारियों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से प्रदेश के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने  मंत्री, जल शक्ति (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) डॉ. महेन्द्र सिंह के साथ जनपद बहराइच स्थित सरयू बैराज का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद मुख्य अभियन्ता सरयू नहर परियोजना प्रथम अयोध्या अखिलेश कुमार सचान व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र तथा अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई निर्माण मण्डल बहराइच शशिकान्त प्रियदर्शी से नहर परियोजना के संचालन के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के उपरान्त आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश अपने उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी सी.डी.एस. विपिन रावत जी के दुखद निधन से आहत है। उन्होन कहा कि जनरल रावत के साथ कुछ अन्य सैन्य अधिकारी भी थे। पूरा देश अपने इन सैन्य अधिकारियों को उनकी देश के प्रति सेवाओ के प्रति नमन कर रहा हैं उन्हे श्रद्धाजलि दे रहा हैं हम लोग उत्तर प्रदेश में भी इन्हीं कार्यक्रमों के साथ जुडे हुए हैं। इस दुखद दुर्घटना में प्रदेश के 02 सैन्य अधिकारी जनरल रावत जी के साथ में थे। विंग कमाण्डर वरूण सिंह गम्भीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है तथा आगरा निवासी सैन्य अधिकारी पृथ्वी सिंह चौहान इस दुर्घटना में शहीद हुए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके द्वारा दोनों जनपदों के अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि सैन्य अधिकारियों के शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर राज्य सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ मंत्रीगण तथा वे स्वयं भी शोक संतृप्त परिवारों से भेंट करूंगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 दिसम्बर 2021 को जनपद बलरामपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी बहराइच से लेकर गोरखपुर तक 09 जनपदों को जोड़ने वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि यद्यपि यह योजना वर्ष 1972 में बन गई थी और वर्ष 1978 में कार्य प्रारम्भ हुआ।  प्रारम्भिक रूप से देवीपाटन कमीशनरी के ही दो तीन जनपदो में योजना बननी थी। वर्ष 1982 में इसको विस्तार दिया गया और इसे 09 जनपदों तक फैलाया गया। उन्होंने कहा कि 1978 से 2017 तक 40 वर्षो में इस पूरी योजनाओं पर केवल 52 फीसदी कार्य हो पाया था। शेष लगभग 48 फीसदी कार्य 2017 से 2021 के बीच में हुआ है। उन्होंने कहा कि 09 जनपदो की 6623 कि.मी. लम्बी नहर प्रणाली को बनाना। घाघरा को सरयू से, सरयू से राप्ती को, राप्ती से बाढ़गंगा से, बाढ़गंगा को रोहणी नदी से साथ जोड़ते हुए यह पूरी नहर प्रणाली लगी है। यह परियोजना नदी जोड़ो अभियान का भी बेहतरीन उदाहरण होने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 जनपदों में 14.5 लाख हे. भूमि को सिचाई की सुविधा इस परियोजना से प्राप्त होने वाली है। लगभग 30 लाख किसान इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी परियोजना है इस परियोजना के लोकार्पण की दृष्टि से आदरणीय प्रधानमंत्री का आगमन 11 दिसम्बर को जनपद बलरामपुर में होगा। 
 मुख्यमंत्री ने कहा की मेरे आज के निरीक्षण का कार्यक्रम उसी कार्यक्रम का एक हिस्सा है। यह स्थान सरयू बैराज है जहां से सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना प्रारम्भ हुई है। लेकिन इससे पहले घाघरा नदी को सरयू नहर के साथ जोड़ने की नहर यहां पर आ चुकी है और यहां से फिर यह सभी नहर होते हुए आगे बढ़ती है। जो जनपद बहराइच, श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज व गोरखपुर जैसे 09 जनपदों को जोड़ती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई की बेहतर सुविधा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से 2015 के बाद राज्य सरकारों कोे भारत सरकार के स्तर पर व्यापक रूप से धनराशि उपलब्ध कराने के बाद और तेजी से इसमें गति आयी है और हमारी सरकार ने इसका भरपूर लाभ उठाया है। आज इसी का परिणाम है कि भारत सरकार के सहयोग से यह परियोजना अब बन कर पूरी हो चुकी है। इस योजना का लाभ प्राप्त होने से यहां के किसानों की आमदनी में कई गुना वृद्धि होगी। इस दृष्टि से यह अत्यन्त महत्वपूर्ण परियोजना है। प्रधानमंत्री मोदी जी के कर कमलों से राष्ट्र को समर्पित होगी और जो उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री बनते समय संकल्प लिया था कि वर्ष 2022 तक किसानों की आमदनी को हम दोगुना करेगे। उस संकल्प को जोड़ने वाला यह प्रोजेक्ट अपने आप में अद्भुत क्षण होगा। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस परियोजना से इन सभी नौ जनपदों के किसानो के जीवन में खुशहाली लाने में सफलता प्राप्त होगी। 
कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, संभ्रान्त व गणमान्यजन तथा आमजन का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर प्रशासनिक व पुलिस तथा अन्य विभागीय अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने