उतरौला (बलरामपुर) 
भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत विधायक राम प्रताप वर्मा ने खाकीदास मंदिर परिसर में की। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक ने कहा कि भाजपा का  स्थान लेने की क्षमता अब किसी भी दल में नहीं है। 
राष्ट्रवाद, सबका विकास, निष्पक्षता के विकास का कार्य, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, गुंडाराज का सफाया जैसे काम भाजपा ने अपने दृढ़ निश्चय से कर दिखाया है। आज भाजपा की सदस्यता लेने वालों का हुजूम देखने के बाद आने वाले चुनाव में भाजपा की स्थिति स्पष्ट हो गई है। सदस्यता लेने वाले नये सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे जिस विश्वास के साथ पार्टी से जुड़े हैं उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। विधानसभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कभी समझौता नहीं किया लेकिन एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष ने सरदार पटेल को जिन्ना के समकक्ष लाकर वोटों के तुष्टीकरण का दांव फेंक दिया है। ऐसे लोगों को जनता सबक सिखाने के लिए तैयार है। 
ग्रामीण मंडल के कुरथुई गांव में भी सदस्यता अभियान शुरू किया गया। नगर अध्यक्ष सीबी माथुर, महेंद्र प्रताप सिंह, रोहित राज, महेश गुप्त, दद्दन त्रिपाठी, ओमप्रकाश गुप्त, राजेश कुमार, लक्ष्मी देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, कुसुम समेत दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने