कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु 10 व्यक्तियों के आश्रितों के खातों में भेजी गयी अनुग्रह सहायता



बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा कोविड-19 के संक्रमण से मृत व्यक्तियों के परिजनों को रू. 50,000=00 प्रति मृतक की दर से अनुग्रह सहायता दिये जाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार कोविड-19 संक्रमण से मृत व्यक्तियों के आश्रित/परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि (एस.डी.आर.एफ.) से रू. 50,000=00 की अनुग्रह धनराशि प्रदान की जानी है। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से मरने वाले 10 व्यक्तियों के आश्रितों के खातों में रू. 50,000=00 की अनुग्रह धनराशि आर.टी.जी.एस. के माध्यम से प्रेषित कर दी गयी है। 
डीएम डॉ. चन्द्र ने बताया कि मृतक अविनाश चन्द्र पुत्र ज्ञान चन्द्रा की आश्रित श्रीमती सुदर्शन, अंकिता सिंह पुत्री सुधीर कुमार सिंह के आश्रित जसवन्त सिंह, राजमणि शुक्ला पुत्र बिहारी लाल शुक्ला के आश्रित डा. योगेन्द्र शुक्ला, शिमला देवी पुत्री कैलाशनाथ के आश्रित संतोष कुमार गुप्ता, मनोज कुमार मिश्रा पुत्र शिवराज बहादुर मिश्रा की आश्रित अर्चना मिश्रा, तलत इरफान पुत्री एजाज रसूल के आश्रित इरफान उल्लाह खां, पिंकी देवी पाण्डेय पुत्री राम सुहावन के आश्रित हेमेन्द्र कुमार पाण्डेय, जवाहर लाल पुत्र विजयी उर्फ श्रीराम के आश्रित जय सुभाष, सुभाष चन्द्र पुत्र ब्रहमदेव गुप्ता के आश्रित सौरभ गुप्ता, मो. वसीम खान पुत्र मो. रसीद खान की आश्रित तहसीन बेगम के बैंक खातों में रू. 50-50 हजार की अनुग्रह सहायता धनराशि प्रेषित कर दी गयी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने