*जनपद अयोध्या के  कुछ समाचार*



*अयोध्या*-लापरवाह है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल का स्टाफ। ड्यूटी से आधा दर्जन स्टाफ गायब। सीएमओ के निरीक्षण में खुली इनकी पोल। ड्यूटी से गायब स्टाफ को सीएमओ ने स्पष्टीकरण देने का दिया निर्देश।सीएमओ डॉक्टर अजय राजा की कार्रवाई से अस्पताल में मचा हड़कम्प।

*अयोध्या।*-रुदौली खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुलचप्पा खुर्द में सहायक अध्यापिका अर्पणा क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने के जगह सोती हुई नजर आई।सहायक अध्यापिका का सोते हुए विडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल।

*अयोध्या।*-नवरात्रि के तीसरे दिन एसएसपी शैलेश पांडे का जनता को सम्बोधन।आपकी रक्षा और सुरक्षा के लिए अयोध्या पुलिस प्रतिबद्ध। चिंता करने की नहीं कोई जरूरत। धूमधाम से मनायें नवरात्रि का त्यौहार। एसएससी की पंडाल संचालकों से अपील। पंडाल में ज्यादा भीड़ भाड़ ना करें। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मास्क सेनीटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग को करें जरूरी- एसएसपी। पंडाल में श्रद्धालुओं का विशेष रखें ध्यान -एसएसपी।

*अयोध्या।*-जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने हैदरगंज थाने का किया निरीक्षण। जिलाधिकारी ने क्राइम रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और तहसील समाधान दिवस रजिस्टर को जांचा।एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने का दिया निर्देश। 

*अयोध्या।*-विश्व डाक दिवस के दिन दर्जनों डाक कर्मियों ने सुकन्या समृद्धि तथा प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के लिए किया जागरूक।फैज़ाबाद प्रधान डाक से रिकाबगंज व रोडवेज तक निकली जागरूकता यात्रा। 8922079727 मिस्डकॉल पर कॉलबैक के साथ खुलेगा सुकन्या समृद्धि खाता। डाक सेवा जन सेवा, सुकन्या समृद्धि योजना, इंडिया पोस्ट आपका दोस्त, प्लास्टिक मुक्त भारत की ओर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन से शुरू हुई रैली। 9 अक्टूबर को विश्व डाक दिवस, 9-15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह का होगा आयोजन।

*अयोध्या।*-लखनऊ की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने महिला को मारी टक्कर।महिला की मौक़े पर हुई दर्दनाक मौत।टक्कर मार कर बस चालक भागने में हुआ असफल।ग्रामीणों के मुताबिक महिला मंदबुद्धि की बताई जा रही है।शव पूरी तरह हुआ छत विछत। नही हो पा रही पहचान।रौनाही पुलिस मौके पर जांच पड़ताल करने में जुटी।मामला रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा के चौराहे के पास की घटना।

*अयोध्या।*-युवती ने 3 युवकों पर लगाया गैंगरेप का आरोप।युवती ने एक युवक की किया पहचान।दो अज्ञात में। रात के अंधेरे में दुष्कर्म का आरोप।पुलिस ने एक युवक को लिया कस्टडी में।कर रही मामले की पूछताछ।युवती के भाई ने पुलिस को दी गैंगरेप की तहरीर। थाना रौनाही क्षेत्र का मामला।

*अयोध्या।*-विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।कश्मीर में हो रही हिंदुओं की हत्या के विरोध में फूंका पाकिस्तान का पुतला। शहर के रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के पास फूंका गया पुतला। पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गए नारे।

*अयोध्या।*-सरयू की जलधारा में युवक ने लगाई छलांग। सरयू के पुराने पुल से कूदा युवक।कड़ी मशक्कत के बाद जल पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने किया रेस्क्यू।इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल। गोंडा का रहने वाला है युवक।युवक की पहचान कपिल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई।पुलिस ने परिजनों को किया सूचित।

*अयोध्या।*-रामजन्मभूमि परिसर के ऊपर से उड़ा हेलीकॉप्टर। सेना का बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने भी हेलीकॉप्टर से रामजन्मभूमि हनुमानगढ़ी क्षेत्र का किया था हवाई सर्वेक्षण। राम जन्मभूमि परिसर के ऊपर से उड़े हेलीकॉप्टर के बाद मचा रामजन्मभूमि प्रशासन में हड़कंप। रामलला की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल हुए मुस्तैद।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने