बनारस में गंगा अब घाटों की सीढ़ियां चढ़ने लगी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक जलस्तर में 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वृद्धि जारी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गंगा का जलस्तर 64.46 मीटर है। चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का निशान 71.262 मीटर है। गंगा अभी चेतावनी बिंदु से छह मीटर नीचे बह रही है।
उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही है। जगह-जगह भूस्खलन से भी नदियों में पानी अचानक पहुंचने से बढ़ाव है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले और नाविकों के माथे पर चिंता की लकीरें दिख रहीं हैं। नाविक इस बात से चिंतित हैं कि यदि गंगा का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो आने वाले त्योहारों में नौका संचालन पर भीड़ को देख जिला प्रशासन इस पर रोक लगा सकता है। वहीं, प्रयागराज में पानी बढ़ने से यहां भी जलस्तर बढ़ रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने