NCR News:4 दिन पहले हिसार के बालसमंद एरिया में सीसवाला नहर में मिले शव की पहचान हो गई है। शव दिल्ली के सुल्तानपुरी नवासी 65 वर्षीय देवराज का है। हिसार के सेक्टर 14 में उसकी बहन रहती है और वह अपनी बहन के पास अक्सर आता-जाता रहता था। मीडिया के माध्यम से इस बारे में देवराज के भांजे विनोद को पता चला। उसने बालसमंद चौकी पुलिस से संपर्क किया और शव की पहचान की।बालसमंद चौकी इंचार्ज संदीप ने बताया कि देवराज अक्सर घर ही रहता था। करीब 4 दिन पहले वह दिल्ली से हिसार के लिए चला था और अपनी बहन के घर भी नहीं पहुंचा। घरवालों ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। देवराज नहर में कैसे पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ? किन लोगों ने उसकी हत्या की है, इस बारे में जांच की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने