*अन्य दलों ने गरीबी मिटाने के नाम पर किया गरीबों को ही मिटाने का कार्य- सांसद*,, 
(बॉक्स)

*बाबागंज में आयोजित हुआ गरीब कल्याण मेला*

बहराइच। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज में गरीब कल्याण दिवस मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद अछैबर लाल गोंड तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
 तत्पश्चात कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व देशगान प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन आशीष पांडेय ने किया। विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कई जनहित योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ सभी वर्ग के लोगो को मिल रहा है। वांछित लोग जागरूक होकर ब्लॉक से संपर्क कर उसका लाभ प्राप्त करें। ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिला समूहों का गठन करके महिलाओ को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगो से निःशुल्क चिकित्सा हेतु गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास निहित है। अन्य दलों ने गरीबी मिटाने के नाम पर गरीबों को ही मिटाने का कार्य किया। भाजपा सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए कई  योजनाएं चलाई गई हैं। 
आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। मोदी सरकार ने कोरोना काल जैसे संकट में गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया। पात्रों को आवास, पेंशन, शौचालय का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न लाभार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं आवास के लाभार्थियों को प्रतीक चाभी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पांच दिव्यांगों को ट्राई साइकिल का वितरण भी सांसद ने किया। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा विभाग से संचालित जानकारी एवं लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आकर्षक स्टॉल भी लगाए गए। उपस्थित लोगों को विभिन्न विभागों से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, भारतीय किसान परिषद अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अमलानी, सीडीपीओ जिया श्याम, प्रभारी बीज भंडार जितेंद्र पटेल, पूर्ति निरीक्षक रणजीत कनौजिया, चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने