+++संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर++
अयोध्या...

नौजवान किसान पटेल यात्रा को सपाइयों ने किया स्वागत.. 


नौजवान, किसान पटेल यात्रा लेकर निकले प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के स्वागत को लेकर सपाइयों में खूब जोश दिखा। दोपहर दो बजे गोंडा से जिले में दाखिल यात्रा का नयाघाट पर स्वागत करने के लिए  सपा जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, एमएलसी हीरालाल यादव, सपा महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा समेत  समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थक जोश में नारे लगाने लगे। स्वागत करने वालों में पूर्व एमएलसी तिलकराम वर्मा, अमृत राजपाल, छेदी सिंह, जिला महासचिव बख्तियार खान,  मनोज जायसवाल, श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, आदि शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए विधानसभा चुनाव तक यही जोश बनाए रखना है। शनिवार को यात्रा रुदौली विधानसभा क्षेत्र से होते हुए लखनऊ रवाना हो जाएगी।

अयोध्या विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश के बाद नौजवान किसान पटेल यात्रा का पहला पड़ाव मिर्जापुर माफी में हुआ | अकवारा में बड़ी सभा को संबोधित  किया | प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री पवन के आवास पर भी गए। इससे पहले गदा भेंट कर व शाल ओढ़ा कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया | पूर्व विधायक अभय सिंह ने समर्थकों समेत अपने विस क्षेत्र में नौजवान किसान पटेल यात्रा  स्वागत किया |

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने