विंध्याचल। रविवार की शाम त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की धर्मपत्नी नीति देव ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन किया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के उपरांत उन्होंने नगर विधायक से शिष्टाचार मुलाकात की। पुरानी वीआईपी मार्ग से विंध्यधाम पहुंची नीति देव दर्शन-पूजन व आरती की। दर्शनोपरांत परिक्रमा करते हुए उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान अन्य देवी और देवताओं का पूजन-अर्चन किया। माता के दर्शन के बाद उन्होने नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र से भी मुुलाकात की।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने