गाजीपुर में सोमवार की सुबह अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ पति-पत्नी ने गंगा में छलांग लगा दी। गाजीपुर-चंदौली गंगा पुल से घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल घटना का कारण नहीं पता चल सका है। दो जिलों के बीच का मामला होने के कारण पुलिस काफी समय तक सीमा विवाद में फंसी रही। बाद में चंदौली की बलुआ पुलिस ने अपने इलाके में घटना होने के कारण पड़ताल में जुट गई। तीनों की खोजबीन के लिए गोताखोरों को भी लगाया गया है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी कोरोना का टीका लगवाने की बात कह कर घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि सैदपुर में स्थित गाजीपुर-चंदौली गंगा पुल पर सोमवार की सुबह अपने बच्चे के साथ पति-पत्नी पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों किसी बात पर झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पहले बच्चे को फेंका फिर पति-पत्नी ने उफनाई गंगा में छलांग लगा दी। आसपास से गुजर रहे वाहन सवारों और राहगीरों ने नजारा देखा तो चौंक गए। दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और नीचे देखा तो तीनों गंगा में विलीन हो चुके थे। पुल के ऊपर उनका बैग पड़ा था। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने