आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण
धार 03 सितम्बर 2021/कलेक्टर आलोक कुमार सिंह के निर्देषानुसार आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत् भ्रमण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन द्वारा षुक्रवार को एकीकृत बाल विकास परियोजना नालछा की आंगनवाड़ी केन्द्र मालीपुरा एवं अम्बापुरा का निरीक्षण किया गया। आंगनवाड़ी केन्द्र मालीपुरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामी एवं सहायिका सेवन्ता केन्द्र पर उपस्थित पाई गई। केन्द्र पर रेडी टू इट वितरण किया जाना पाया गया। केन्द्र पर पेरासिटामॉल मेडिसिन उपलब्ध पाई गई। आंगनवाड़ी केन्द्र अम्बापुरा में केन्द्र का नाम नहीं लिखा गया है। कार्यकर्ता हीरा मेहरा एवं सहायिका पारूबाई केन्द्र पर उपस्थित पाई गई। दोनों आंगनवाड़ी केन्द्रों के स्व सहायता समूह को नियमित एवं गुणवत्तायुक्त रेडी टू इट प्रदाय करने हेतु निर्देषित किया गया। ग्राम मालीपुरा एवं अम्बापुरा के ग्रामवासियों से कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में चर्चा की गई। टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को टीका लगवाने की समझाईष दी गई। उपस्थित सभी ग्रामवासियों द्वारा टीका लगवाने की सहमति दी गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने