समाजवादी लोहिया वाहिनी की बैठक हुई संपन्न
जरवलरोड बहराइच। समाजवादी लोहिया वाहिनी बहराइच की एक बैठक का आयोजन जरवल ब्लॉक की ग्राम सभा झुकिया में सपा कार्यकर्ता मनोज यादव के आवास पर की गई। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी युवजन सभा के पूर्व सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी विपिन यादव बॉबी की अध्यक्षता में की गई। जिसका संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु यादव ने किया। जिसमें सपा लोहिया वाहिनी जरवल ब्लॉक कमेटी के संगठन विस्तार पर पर चर्चा की गई तथा संगठन के विस्तार में युवा वर्ग को जोड़ने के साथ साथ 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए गांव गांव जाकर आम जनमानस को पिछली अखिलेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी लोगों को देने और उन्हें जागरूक करने पर बल दिया गया। तथा 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संजय यादव मास्टर, सोनू यादव, डॉ अर्जुन सिंह यादव, राजेश यादव, सुनील वर्मा, अजीत यादव, सत्यम राजपूत, प्रमोद यदुवंशी, चंद्रसेन यादव, मोहम्मद आमीन, विनय यादव, आलोक कुमार, अवनीश चंद्र आदि तमाम साथी मौजूद रहे।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने