अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और प्रदेश सरकार ने सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के नारे को साकार रूप देते हुए प्रदेश में जिस तरह से विकास की गंगा प्रवाहित किया वह अपने आप में एक मिशाल है।काग्रेस,सपा और बसपा की सरकारों ने कभी भी सभी को केंद्र बिंदु बनाकर किसी योजना पर काम नहीं किया। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनता की जरूरत को समझा और जनकल्याण की योजनाओं को लागू किया।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों की दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में प्रत्येक गरीब और जरूरतमंद लोगों के पास अपना पक्का मकान है।गांवों की माताओं और बहनों को खाना बनाने में अपनी आंखों की आंसू और रोशनी को बर्बाद करना पड़ता था।उनके दुःख और दर्द की अनुभूति भाजपा सरकार ने करते हुए फ्री गैस कनेक्शन का उपहार माताओं और बहनों को देकर उनके आंख और आंसू की रक्षा किया।इसी प्रकार से किसान सम्मान निधि,प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना,आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत अभियान,अटल पेंशन, प्रधान मंत्री सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई योजनाओं को लागू कर सभी को लाभ पहुंचाने वाले कार्य भाजपा सरकार द्वारा किए गए हैं।
   उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की भीटी मण्डल में मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में प्रथम सत्र की संपन्न हुई बैठक में मण्डल कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
        भीटी मण्डल के द्वितीय सत्र की बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी ने भाजपा की आगामी कार्यक्रमों और संगठन से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक संस्कारी और सुसंगठित विचारों का एक बड़ा समूह है जो निरंतर समाज हित और देश हित को केंद्र बिंदु मान कर कार्य करती है।भाजपा के कार्यकर्ताओं की समाज में अलग ही पहचान है।भाजपा कार्यकर्ता अपने हित में नहीं अपितु समाज और देश हित में समर्पित हो कर कार्य करते हैं।भाजपा कार्यकर्ता सदैव समाज और देश हित में काम करते हैं।देश के विकास और समृद्धि में सहायक की भूमिका निभाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते हुए कार्य करना उनकी पहचान है।
        भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की सैदापुर मण्डल में प्रथम सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और द्वितीय सत्र में जिला मंत्री विनय पाण्डेय,गोविंद साहब मण्डल में प्रथम सत्र ग्राम्य विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,द्वितीय सत्र जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,जहांगीर गंज मंडल में प्रथम सत्र जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया औरद्वितीय सत्र जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,राजे सुल्तानपुर मण्डल में प्रथम सत्र जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र वा द्वितीय सत्र जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,बेवाना मण्डल में जिला उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश वर्मा,द्वितीय सत्र क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,अकबरपुर नगर मण्डल में प्रथम सत्र पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह द्वितीय सत्र पूर्व जिलाध्यक्ष डाक्टर राजित राम त्रिपाठी,भीटी मंडल में प्रथम सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी,द्वितीय सत्र की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने लेते हुए भाजपा की आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किया।
        भाजपा की शुक्रवार को सम्पन्न हुई बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,जिला मंत्री संजय सिंह,इंद्रेश निषाद,पंकज वर्मा,भाजपा नेता राजमणि सिंह,राम सूरत वर्मा, प्रहलाद वर्मा,मण्डल अध्यक्ष भगवान पाण्डेय,अमित गिरि,महेंद्र प्रताप वर्मा,गौरव श्रीवास्तव,रवि सिंह चौहान,पंकज प्रजापति,कुलदीप सिंह,मण्डल कार्य समिति प्रमुख अमरेश मिश्र,वीरेंद्र सिंह,संतोष वर्मा,गौरव दूबे,लव शुक्ल,गणेश सिंह,गंगा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने