जितेंद्र प्रसाद मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी हैं। वे चंदौली के फगुइया गांव में जगदीश प्रसाद के मकान में संचालित बैक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में कर्मचारी हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 9ः30 बजे पर केंद्र खोलने के लिए पहुंचे। जैसे ही वे ताला खोल रहे थे पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं बदमाश फरार हो गए। लोगों ने जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके पेट में गोली लगी है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने