अंबेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी के सेवा ही संगठन अभियान अंतर्गत जनपद के प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण में सहायता के उद्देश्य से कोविड 19, एल 2 कोविड केयर सेंटर (सहायता केंद्र) की स्थापना कर विधवत शुभारंभ कर दिया गया है। टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाली जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से स्थापित सहायता केंद्रों का उद्घाटन एक ही दिन सोमवार को पूरे जनपद में भाजपा नेताओं द्वारा किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कोविड हेल्प डेस्क सेंटर की जनपद में शुभारंभ पर कहा कि कोविड 19 से बचाव हेतु पूरे देश में चल रहे बृहद टीकाकरण अभियान में जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी और प्रदेश महामंत्री (संगठन)सुनील बंसल जी के निर्देशन में पूरे प्रदेश में कोविड हेल्प डेस्क सेंटर की स्थापना किया गया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनता की हर प्रकार की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।उन्होंने जनसामान्य से आगे बढ़ कर टीकाकरण अभियान में भाग लेने का आवाहन किया है।
महिला एवम बच्चा चिकित्सालय टांडा में सेंटर का शुभारंभ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने वैक्सीनेशन संयोजक भूपेश तिवारी,जयपाल मौर्य,राकेश गौड़ की उपस्थिति में फीता काट कर किया।केयर सेंटर की उद्घाटन करने के उपरान्त पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जनपद के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में स्थापित सहायता केंद्रों से जनता को बहुत लाभ मिलेगा।
बैक्सीनेशन हेल्प सेन्टर कार्यक्रम के जिला संयोजक दिलीप पटेल देव ने बताया कि जनपद के 19 स्वास्थ्य केंद्रों में हेल्प सेन्टर का शुभारंभ सोमवार को किया गया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी की विज्ञप्ति के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीटी में पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,संयोजक रानेश पाण्डेय,आलापुर में विधायक अनीता कमल,संयोजक अलगूराम मद्धेशिया,बसखारी में विधायक संजू देवी,दिनेश निषाद, सिकन्दर पुर में चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिलाजीत राजभर,महिला चिकित्सालय जलालपुर में रामप्रकाश यादव,आसाराम मौर्य,कमालपुर में यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,राजेन्द्र सिंह,कटेहरी और अशरफ पुर बरवा में विधान सभा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू,दीपक तिवारी,सुनील गुप्ता,अकबरपुर में चंद्र प्रकाश वर्मा,गौरव श्रीवास्तव,हंसवर में मनोज मिश्र,विशाल सिंह राणा,जहांगीर गंज में अमरेन्द्र कांत सिंह,अंबेश मिश्र,नेवादा में राजेश सिंह,राजेन्द्र चौबे,रामनगर में सुरेश कन्नौजिया,अभय प्रताप सिंह, औरंग नगर में दीपक तिवारी,अतुल कुमार द्विवेदी, बेवाना में बाबा राम शब्द यादव, लव शुक्ल,कासिम पुर कर्बला में चंद्रिका प्रसाद,घनश्याम वर्मा,सेमरा में पंकज वर्मा,मुकेश निषाद,कुकुर देवा में विनय पाण्डेय ने लवकुश तिवारी,नगपुर में डाक्टर योगेश उपाध्याय ने अश्वनी कुमार के संयोजन में कोविड वैक्सीनेशन हेल्प सेंटर का शुभारंभ किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know