अयोध्या..
किसानों के भारत बंद का असर हुआ असफल दिनचर्या सामान्य..
किसानों के भारत बंद का असर अयोध्या में यहाँ के जिला प्रशासन के सख्त कार्यवाही के कारण राजनीतिक दलों के द्वारा शहर में भारत बंद को सफल बनाने के लिए उनके प्रयास को विफल कर दिया | शहर के जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर के अन्दर यातायात का आवागमन और लोगों की दिनचर्या सामान्य रूप से चल रही थी | शहर के सभी बाजार, मंडी और दुकाने खुले थे लोग अपनी आवश्यकता के अनुसार खरीदारी कर रहे थे |
शहर में किसानों के भारत बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल और उनके अधिकारियों की तैनाती की हुई थी ताकि शहर का माहौल सामान्य रहे, शहर में अभी तक कोई अप्रिय घटना की खबर नही है |
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know