जनपद बलरामपुर- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज बलरामपुर जिले में 'वोट बचाओ देश बचाओ मार्च' के तहत एक भव्य व विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने हिस्सा लिया और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भव्य मार्च शहर के अंबेडकर तिराहे से शुरू होकर वीर विनय चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने तीखा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर "लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, इस्तीफा दो" के नारे लगा रहे थे, जिसके साथ ही कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी जोरदार नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में लोकतंत्र की सरेआम हत्या की जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं को सत्ता के दबाव में काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है; मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष चुनाव कराने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं, इसलिए कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग करती है और जब तक स्वतंत्र व पारदर्शी चुनाव व्यवस्था बहाल नहीं होती, तब तक यह आंदोलन सड़कों से लेकर संसद तक जारी रहेगा। वहीं, धरना प्रदर्शन के दौरान
इसी क्रम में प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' ने जनता के अधिकारों की बात रखते हुए कहा कि आज लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया जा रहा है और राहुल गांधी जी इस देश के आवाम, गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों के हक व वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं ताकि देश के संविधान की खूबी और हमारी विविधता बची रहे। प्रदर्शन में शामिल एआईसीसी (AICC) सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की जनता अपने सबसे बड़े लोकतांत्रिक अधिकार यानी 'वोट की ताकत' को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है, क्योंकि संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण करके जनता की आवाज को दबाया जा रहा है।
पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 में जब से ज्ञानेश कुमार चुनाव आयुक्त बने हैं, वे लगातार संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन न करके भाजपा के प्रति दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं और बेईमानी करके चुनाव दर चुनाव जिताया जा रहा है, चाहे महाराष्ट्र, हरियाणा, बंगाल या बिहार का चुनाव हो। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी जी पिछले दो साल से चोरी की बात कह रहे हैं और इसका सबूत सबके सामने है कि बंगाल में 37 लाख वोटरों को होल्ड पर डाल दिया गया और कोर्ट ने जब वोट डालने की अनुमति दी, तब तक चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आ चुका था, जो कि संविधान का खुला उल्लंघन है।
इस विशाल धरना प्रदर्शन के अवसर पर प्रमुख रूप से विनय मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, डॉ. इश्तियाक अहमद खान, उमाशंकर तिवारी, राम बहादुर दुबे, केदार पांडेय, दिलशाद खान, सुशील शुक्ला, डॉ. खली उल्लाह, राजेश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, आसिफ खान, विजय उपाध्याय, अफरोज खान, इबरार खान और मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान सहित बहुत बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, तीखी नारेबाजी और वरिष्ठ नेताओं के संबोधन के बाद कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में राष्ट्रगीत गाया, जिसके बाद इस विशाल धरने और 'वोट बचाओ देश बचाओ मार्च' का शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक समापन हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know