बलरामपुर- सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत जनपद बलरामपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में “सेवा ज्योति यात्रा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उत्तर प्रदेश सतीश चन्द्र शर्मा जी एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती रजनी पांडे जी ने प्रतिभाग करते हुए सेवा, संकल्प एवं विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, निवर्तमान विधायक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एवं  मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा सुना गया। संबोधन के माध्यम से सेवा भाव, जनकल्याण, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता का संदेश प्राप्त हुआ।
*प्रधानमंत्री जी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति दृढ़ संकल्प की प्रेरणा —प्रभारी मंत्री*
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणास्रोत है। उनके नेतृत्व में सेवा को शासन की मूल भावना बनाते हुए समाज के गरीब, वंचित, किसान, युवा, महिला एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की गई है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं सरकारी सेवाओं का लाभ पहुंचाना है। गरीबों को आवास, खाद्यान्न, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल तथा महिलाओं, युवाओं एवं किसानों के सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री जी की जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन करना नहीं, बल्कि सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाते हुए प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ना है।
प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार, परिश्रम और सकारात्मक सोच के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में सेवा, अनुशासन एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनाएं तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित “विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा जी एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती रजनी पांडे जी द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं वृहद रंगोली बनाई गई। विद्यार्थियों ने रंगोली के चारों ओर एकत्र होकर सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सहभागिता, एकता एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
इसके उपरांत प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश महामंत्री द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर “सेवा ज्योति यात्रा” में प्रतिभाग किया गया। सेवा एवं संकल्प के संदेश के साथ सेवा ज्योति यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारंभ होकर संतोषी माता मंदिर तक पहुंची। यात्रा के माध्यम से समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने तथा विकसित भारत के संकल्प में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
              रिपोर्टर वी. संघर्ष
                 बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने