लखनऊ | 06 अक्टूबर 2026
“पीएम सूर्य घर योजना में यूपी का देश में नंबर-1 बनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि”: डॉ. राजेश्वर सिंह
“स्वच्छ ऊर्जा को जनभागीदारी से जोड़कर यूपी ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से बढ़ रहा”: डॉ. राजेश्वर सिंह
“ग्रीन एनर्जी के साथ युवाओं के लिए ग्रीन जॉब्स और ग्रीन स्किल्स के नए अवसर तैयार हो रहे”: डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत संचयी रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। प्रदेश में 8.67 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 2,911 मेगावाट से अधिक है।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के विजन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को जनभागीदारी से जोड़कर यूपी ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है।
“सितंबर में 74,796 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन, देश में सर्वाधिक”: डॉ. राजेश्वर सिंह
सितंबर 2026 में यूपी में 74,796 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन हुए, जो देश में सर्वाधिक हैं। प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 2,493 इंस्टॉलेशन हुए और 30 सितंबर को एक दिन में 3,389 इंस्टॉलेशन का रिकॉर्ड बना। देश के सितंबर के कुल 4,38,815 इंस्टॉलेशन में यूपी की हिस्सेदारी लगभग 17 प्रतिशत रही।
डॉ. सिंह ने कहा कि रूफटॉप सोलर का विस्तार आम परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूत कर रहा है।
“ग्रीन एनर्जी से ग्रीन रोजगार को भी बढ़ावा”: डॉ. राजेश्वर सिंह
यूपी में 8,000 से अधिक सोलर वेंडर्स सूचीबद्ध किए गए हैं और इससे 1 लाख से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। सोलर सिस्टम की डिजाइन, इंस्टॉलेशन, सर्विस और मेंटेनेंस से जुड़े क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए ग्रीन स्किल्स और रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं।
सरोजनी नगर में भी हरित ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए 60 मेगावाट से अधिक सौर क्षमता, 8 आरडब्ल्यूए में कम्युनिटी सोलर प्लांट, 5 सोलर ट्री, 1,900 से अधिक सोलर लाइट्स और 7 ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी पहलें की गई हैं। माती गांव को सोलर विलेज के रूप में विकसित करने की पहल भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विकास और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। सौर ऊर्जा, जल संरक्षण, हरित क्षेत्र और ईवी जैसी पहलों के माध्यम से ‘स्वच्छ यूपी–स्वस्थ यूपी’ की दिशा में मजबूत और टिकाऊ विकास मॉडल तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए प्रेरक है और प्रदेश आने वाले समय में स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य हासिल करेगा।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know