जनपद बलरामपुर- झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक एवं परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के विरोध में झारखंड के प्रतिभागी छात्रों एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा किये जा रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हुए लाठीचार्ज के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बलरामपुर द्वारा गुरुवार को एम एल के पीजी कॉलेज के गेट के सामने तुलसीपुर रोड पर झारखंड सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया
और झारखंड सरकार व सीएम हेमंत सोरेन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रतिभागी छात्रों पर लाठीचार्ज करना झारखंड सरकार के विद्यार्थी विरोधी एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति असंवेदनशील रवैये को उजागर करता है। पेपर लीक कर युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाली सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अभाविप ने मांग की है कि झारखंड सरकार तुरंत दोषियों पर कार्रवाई करे, लीक हुए सभी पेपरों की CBI जांच कराए और दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करे। साथ ही घायल छात्रों के इलाज का खर्च सरकार उठाए। इस अवसर पर जिला संयोजक रोहन, तहसील संयोजक बलरामपुर विशाल पटेल, नगर मंत्री मथुरा बाजार विवेक, नगर मंत्री रेहरा बाजार आदेश गौड़, शोएब, आशीष, अंश, अम्बुज भार्गव सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know