बलरामपुर- आज दिनांक 1/08/2026 को मोहन लाल राम लाल इंटर कॉलेज शिवपुरा में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के तहत बैनर और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार अंजनी क्लास 9 द्वितीय पुरस्कार गायत्री क्लास 8 और तृतीय पुरस्कार क्लास 8 की निशा को दिया गया और सांत्वना पुरस्कार एकता पांडेय ,पायल, ऋचा वर्मा, मीनाक्षी कसौधन को मिला इसमें मुख्य निर्णायक दीपक मौर्य और देवेंद्र सिंह रहे। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक अभय शंकर कुरील, भाष्कर पांडेय ,अनुराग दत्त प्रजापति कार्यक्रम में मौजूद रहे ।कार्यक्रम प्रधानाचार्य अम्बरीश कुमार पांडे की देख रेख में संपन्न हुआ।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know