जून माह में उत्तर प्रदेश के प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व में
3,360 करोड़ रूपये की उल्लेखनीय वृद्धि
वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह जुलाई तक कर राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य का
74.2 प्रतिशत हासिल
-सुरेश कुमार खन्ना
लखनऊ: 05 अगस्त, 2026
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश में मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के जुलाई माह में कुल 21754 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के जुलाई माह में 18394 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार जुलाई, 2025 के सापेक्ष जुलाई, 2026 में प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में 3360 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह जुलाई तक कर राजस्व की मदों में कुल 111010.17 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 82406.48 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है।
श्री खन्ना ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह जुलाई, 2026 में कुल 7821 करोड़ रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2025 में प्राप्ति 6949 करोड़ रूपये हुई थी। इस प्रकार माह जुलाई, 2025 की तुलना में माह जुलाई, 2026 में 872 करोड़ रूपये की अधिक प्राप्ति हुई है। बैट के अन्तर्गत माह जुलाई, 2026 में 3268 करोड़ रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2025 में प्राप्ति 2819 करोड़ रूपये हुई थी। इस प्रकार माह जुलाई, 2025 की तुलना में माह जुलाई, 2026 में 449 करोड़ रूपये की अधिक प्राप्ति हुई है।
वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी के अन्तर्गत माह जुलाई, 2026 में कुल 5053 करोड़ रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जो माह जुलाई में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 95.3 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष माह जुलाई, 2025 में आबकारी मद में प्राप्ति 4354 करोड़ रूपये हुई थी। इस प्रकार माह जुलाई, 2025 की तुलना में माह जुलाई, 2026 में 699 करोड़ रूपये की अधिक प्राप्ति हुई है।
स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह जुलाई, 2026 की राजस्व प्राप्ति 4237 करोड़ रूपये है जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2025 में प्राप्ति 3112 करोड़ रूपये हुई थी। इस प्रकार माह जुलाई, 2025 की तुलना में माह जुलाई, 2026 में 1125 करोड़ रूपये की अधिक प्राप्ति हुई है। परिवहन के अन्तर्गत माह जुलाई, 2026 की राजस्व प्राप्ति 1113 करोड़ रूपये है, जो इस अवधि में निर्धारित लक्ष्य का 100.6 प्रतिशत है। परिवहन मद के अंतर्गत गत वर्ष माह जुलाई, 2025 में प्राप्ति 861 करोड़ रूपये हुई थी। इस प्रकार माह जुलाई, 2025 की तुलना में माह जुलाई, 2026 में 252 करोड़ रूपये की अधिक प्राप्ति हुई है। करेत्तर राजस्व के प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह जुलाई, 2026 में प्राप्ति 262 करोड़ रूपये है जबकि गत वर्ष माह जुलाई, 2025 में प्राप्ति 299 करोड़ रूपये हुई थी।
वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह जुलाई तक कर राजस्व के अंतर्गत 82406.48 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है, जो माह जुलाई, 2026 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्य कर के अंतर्गत माह जुलाई तक 67081.04 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 43017.54 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है। आबकारी मद के अंतर्गत माह जुलाई 2026 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य 21800 करोड़ रूपये के सापेक्ष 20865.08 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई, जो निर्धारित लक्ष्य का 95.7 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबंधन के अंतर्गत इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य 15529.10 करोड़ रूपये के सापेक्ष 12451.46 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 80.2 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि परिवहन मद के अंतर्गत माह जुलाई, 2026 तक निर्धारित लक्ष्य 4742.40 करोड़ रूपये के सापेक्ष 4781.23 करोड़ रूपये की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 100.8 प्रतिशत है।
उन्होंने कहा कि उ0प्र0 की अर्थव्यवस्था में निरंतर इजाफा हो रहा है। उन्होंने करदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के सुदृढ़ वित्तीय व्यवस्था, पारदर्शी करप्रशासन तथा प्रभावी राजस्व प्रबंधन के परिणाम स्वरूप राज्य के प्रमुख कर एवं करेत्तर राजस्व मदों में लगातार सकारात्मक वृद्धि दर्ज की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know