सी.एम.एस. छात्र शौर्य अग्रवाल को 1,40,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप

लखनऊ, 6 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र शौर्य अग्रवाल को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी द्वारा 1,40,000 अमेरिकी डालर की स्काॅलरशिप से नवाजा गया है। शौर्य को यह स्काॅलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका के रोचेस्टर इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एवं फ्लोरिडा टेक यूनिवर्सिटी एवं हाँगकाँग की यूनिवर्सिटी आॅफ हाँगकाँग ने भी इस प्रतिभाशाली छात्र को स्काॅलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रित किया गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और छात्र ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की बदौलत लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। शौर्य ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स श्री ऋषि खन्ना ने दी है। 

श्री खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है। श्री खन्ना ने आगे बताया कि सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्काॅलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने