उतरौला बलरामपुर- सूबे के खाद्य एवं रसद आपूर्ति राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने सोमवार को बभनी बुजुर्ग के बिजौरा माफी कम्पोजिट विद्यालय में चौपाल लगाकर केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर क्षेत्रीय लोगों को बधाइयां देते हुए सरकार की उपलब्धियों को गिनाईं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल का भी निरीक्षण किया। पात्र लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र, आयुष्मान योजना का कार्ड व जूनियर कक्षा ओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्रा ओं को स्टडी टेबल का वितरण भी किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र सरकार ने पात्र व्यक्ति यों तक पेंशन,आवास, खाद्यान्न, रसोई गैस, किसान सम्मान योजना आयुष्मान योजना के अलावा जरूरी योजना ओं को पहुंचाया है। पूरे विश्व में आज भारत की साख बढ़ी हुईं है। सूबे में योगी सरकार केन्द्र की योजनाओं को आगे बढ़ाने के साथ सुशासन और भयमुक्त समाज बनाने की दिशा मेंकाम कर रहे है। गुंडे, माफि या आज भी भूमिगत हैं और बहन बेटियों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों का फैसला ऑन द स्पॉट किया जा रहा है। विधायक राम प्रता प वर्मा ने कहा कि जन संघ के दिवंगत विधाय क राजेन्द्र प्रसाद चौध री के जन्म स्थल पर प्रभारी मंत्री ने आकर यहां के लोगों को एहसास कराया है, कि हमारी पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओं के प्रति उतना ही सम्मान रखती है, जितना वर्त मान कार्यकर्ता का होता है। क्षेत्र केविकास के प्रति अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति कोदोहराते हुए कहा कि बिना किसी भेदभाव के हर गांव का विकास और हर पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं से आच्छादित करना उनका संकल्प है। इस दौरान सी डी ओ,खण्ड विकास अधिकारी अवनीन्द्र कुमार, सामु दायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला के अधीक्षक डाक्टर सी पी सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी महेन्द्रयादव, सीओ राघवेन्द्र सिंह के अलावा जिलास्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know